Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सीएम हेमंत सोरेन से मिले जेजेए के प्रदेश सचिव संजय सिंह,”उमेश”, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने भी झारखंड के सभी पत्रकारों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, साथ‌ ही की उनके उज्जवल भविष्य की कामना

सीएम हेमंत सोरेन से मिले जेजेए के प्रदेश सचिव संजय सिंह,”उमेश”, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने भी झारखंड के सभी पत्रकारों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, साथ‌ ही की उनके उज्जवल भविष्य की कामना

रांची ब्यूरो रिपोर्ट

रांची : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के प्रदेश सचिव व पलामू के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह “उमेश” ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पत्रकार संजय ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मिलकर उनको पुष्प गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके सपरिवार उज्जवल और सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश लगातार विकास के राह पर अग्रसर हो। समाज के दबे, कुचले, पिछड़े लोगों के लिए सरकार आगे आकर काम करें, यह कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पत्रकार हित में सरकार को कदम उठाने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जेजेए के प्रदेश सचिव संजय सिंह “उमेश” ने मुख्यमंत्री को झारखंड के पत्रकारों की स्थिति से अवगत कराया और उनसे आग्रह किया कि राज्य सरकार झारखंड के पत्रकारों के हित में निर्णय ले ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सजग प्रहरी को भी उनका वाजिब हक मिल सके। मुख्यमंत्री ने संजय सिंह ‘उमेश’ को आश्वस्त किया कि झारखंड सरकार और वे स्वयं झारखंड के सभी पत्रकारों के हित में काम कर रहे हैं और आगे भी उनके हित में निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार ने पत्रकार हित में कई कदम उठाए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड के सभी पत्रकारों को भी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के बिना कुछ भी संभव नहीं : संजय सिंह ‘उमेश’

इस मौके पर पत्रकार संजय सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के बिना कुछ भी संभव नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि सरकार की तरफ से पत्रकारों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे निडर और निर्भीक होकर अपना काम कर सकें। सरकार पत्रकारों को शक्ति प्रदान करे ताकि कि वह स्वतंत्र होकर कोई भी खबर लिख सके।

Related Articles

Back to top button