पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली की काला रंग का एक स्कारपियों गाड़ी जिसका रजिस्टेशन सं०- JH03AS 1483 है, से कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ औरंगाबाद से डालटनगंज की और आ रहे है।
पलामू दिनांक 18/11/2025 को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली की काला रंग का एक स्कारपियों गाड़ी जिसका रजिस्टेशन सं०- JH03AS 1483 है, से कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ औरंगाबाद से डालटनगंज की और आ रहे है।

पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली की काला रंग का एक स्कारपियों गाड़ी जिसका रजिस्टेशन सं०- JH03AS 1483 है, से कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ औरंगाबाद से डालटनगंज की और आ रहे है।
पलामू : दिनांक 18/11/2025 को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली की काला रंग का एक स्कारपियों गाड़ी जिसका रजिस्टेशन सं०- JH03AS 1483 है, से कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ औरंगाबाद से डालटनगंज की और आ रहे है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक पलामू के द्वारा थाना प्रभारी, पड़वा को अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश के आलोक में पु०अ०नि० चिन्द्र कुमार एवं गस्ती दल के पदाधिकारी स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार थाना के पुलिस बल के साथ हिन्डालको मेन गेट के सामने ग्राम गाडीखास, औरंगाबाद से डालटनगंज की और जाने वाली नई सड़क (NH39) पर पहुंचे एवं संदिग्ध वाहनों की सतर्कतापुर्वक चेकिंग प्रारम्भ किये।

वाहन चेकिंग के दौरान औरंगाबाद की और से आ रही एक काले रंग का स्कारपियो जिस पर दो व्यक्ति सवार थे चेकिंग स्थल की तरफ तेजी से आ रहे थे, जिसकी गतिविधी प्राप्त सूचना से मिलती जुलती प्रतीत हो रही थी। पुलिस बल को चेकिंग करता देख वाहन चालक गाड़ी को कूछ ही दुर रोक दिया और गाड़ी को घुमाने का प्रयास करने लगा तब तक पुलिस बल के सहयोग से वाहन एवं उसमे सवार दोनो व्यक्तियों को रोक कर पकड़ लिया गया ।
पकड़े गये दोनो व्यक्तियो एवं उनके वाहन की विधिवत तलाशी राजपत्रित पुलिस पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक (परी.), पलामू के उपस्थिति में लि गयी, जिस क्रम में उनके पास से एक झोला में 1.490 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। नाम पत्तो पुछने पर दोनो व्यक्तियों ने अपना अपना नाम क्रमशः 1. भुपेन्द्र चौधरी, पिता-श्री रामजी चौधरी, पता- ग्राम बहेरा खुर्द पोस्ट-हरिनामांड़ थाना चैनपुर जिला पालमू तथा
2. उमेश कुमार चौधरी पिता-जवाहर चौधरी, पता-ग्राम देवहारा, थाना-गोह, जिला औरंगाबाद, बिहार बताया गया। इनके द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बाताया गया की औरगांबाद बाजार से उक्त गांजा डालटनगंज बिक्री हेतु ले जा रहे थे। पुछ-ताछ के क्रम में यह भी मालूम चला की अभियुक्त भुपेन्द्र चौधरी पहले भी कई तरह के अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है।
मौके से उक्त दोनो व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर एवं बरामद सामान को विधिवत जप्ति सूची तैयार कर थाना लाया गया तथा उनके विरुद्ध पड़वा थाना कांड सं0- 86/2025 दिनांक-18/11/2025 धारा 20(b)(i)(B)/22(b) NDPS Act. दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
> जप्त सामानो की विवरणी
1. अवैध माधक पदार्थ (गांजा) 1.490 किलो ग्राम
2. एक काले रंग की स्कारपियों N गांड़ी जिसका रजि० न०- JH03AS 1483
3. दो मोबाईल फोन
> छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
1. श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक (परी.), पलामू
2. पु०अ०नि० चिन्टु कुमार पड़वा, थाना-पलामू ।
3. स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार पड़वा, थाना-पत्नामू एवं पड़वा थाना के सशस्त्र बल ।
> अभियुक्त भुपेन्द्र चौधरी का अपराधिक इतिहास
1. चैनपुर थाना कांड सं0-268/2019, दिनांक-27/10/2019, धारा-406/409/420/34 भा०५०वि०
2. चैनपुर थाना कांड सं0- 13/2024, दिनांक 15/01/2024 धारा-341/323/3760/379/504/506/34 भा०द०वि० एवं % डायन प्रथा प्रतिषेध अधि०
3. चैनपुर थाना कांड सं0-223/2025, दिनांक-13/11/2025, धारा-338/336(3)/340(2)/316(2)/318(4)/3(5)/61(2)BNS




