Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा बीडीओ के नेतृत्व में PVTG डाकिया योजना के तहत 35 लाभुकों के बीच अनाज वितरण।

हजारीबाग चलकुशा प्रखंड के ग्राम बरियौन में आदिम जनजाति समुदाय के बीच PVTG डाकिया योजना के तहत अनाज का वितरण किया गया।

चलकुशा बीडीओ के नेतृत्व में PVTG डाकिया योजना के तहत 35 लाभुकों के बीच अनाज वितरण।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के ग्राम बरियौन में आदिम जनजाति समुदाय के बीच PVTG डाकिया योजना के तहत अनाज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने की। इस दौरान आदिम जनजाति परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

कार्यक्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार पांडे, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री रूपेश कुमार यादव, केदार यादव एवं पिंटू मोदी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य दूरस्थ एवं जरूरतमंद आदिम जनजाति परिवारों तक समय पर राशन पहुंचाना है। लाभुकों को योजना की जानकारी देकर नियमित लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर कुल 35 लाभुकों के बीच अनाज का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button