विधायक संजीव सरदार ने स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, 450 बच्चों के खिले चेहरे।
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया योजना’ अंतर्गत मंगलवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

विधायक संजीव सरदार ने स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, 450 बच्चों के खिले चेहरे।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया योजना’ अंतर्गत मंगलवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रुप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। इस दौरान क्षेत्र के 12 स्कूलों के कक्षा आठवीं के 450 छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा,

“झारखंड सरकार छात्रों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। बिना मेहनत और संघर्ष के जीवन में सफलता पाना असंभव है। सरकार एक छात्र पर निजी विद्यालयों से भी अधिक खर्च कर रही है ताकि गरीब से गरीब बच्चा भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ सके। आप सभी को अपने सपनों को ऊंचा रखना चाहिए और उसे पाने के लिए जी-जान से मेहनत करनी होगी।उन्होंने यह भी घोषणा की कि हाता में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर शीघ्र शुरू किया जाएगा, जहां कंप्यूटर कोर्स की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी
कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया गया। विधायक ने कहा कि दोनों नेताओं का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि सत्र 2025 के दौरान पोटका प्रखंड के कुल 2764 आठवीं कक्षा के छात्रों को ‘उन्नति का पहिया योजना’ के तहत साइकिलें प्रदान की जाएंगी।ईस मोके पर पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता बाला, बीपीआरओ डॉ. मनोज सिन्हा, जेएसएलपीएस कोऑर्डिनेटर मंटू मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुखलाल हेंब्रम समेत स्कूल के शिक्षकों, काफी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण लोक उपस्थित रहे




