चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी की अध्यक्षता में दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
संवाददाता – मुन्ना यादव
चलकुशा (हजारीबाग) : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी की अध्यक्षता में दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में बीडीओ अमृता सिंह अंचल अधिकारी (सीओ) नवीन भूषण कुल्लू, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, सुखदेव यादव, केदार यादव, दशरथ यादव, अजमल हुसैन, अशोक दास, बसंत पांडेय, शमीम अंसारी, संजय महतो,

नारायण दास,गफ्फार अंसारी, महेंद्र राम, मुंशी मियां, रामेश्वर नामक, कुर्बान अंसारी, अजमल अंसारी, अर्जुन यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शिबू सोरेन के बताए आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।



