निरसा मैथन बी.पी. नियोगी अस्पताल, डीवीसी, मैथन में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभकिया गया

मैथन बी.पी. नियोगी अस्पताल, डीवीसी, मैथन में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभकिया
निरसा : मैथन बी.पी. नियोगी अस्पताल, डीवीसी, मैथन में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभकिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. यू. कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे ।

उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. कुमार ने स्तनपान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम और पूर्ण आहार है, जिसका कोई भी टॉनिक या सप्लीमेंट मुकाबला नहीं कर सकता। मां का दूध शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ।शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । भविष्य में कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।
डॉ. कुमार ने यह भी कहा कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को पहला पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि यह प्राकृतिक टीके की तरह कार्य करता है ।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह जागरूकता कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेगा। सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आस-पास के गांवों में जन-जागरूकता अभियान सीएसआर एवं बीपी नियोगी अस्पताल के सहयोग से चलाया जाएगा। सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का समापन 07 अगस्त को होगा । इस मौके पर डॉ एस नंदी ने भी स्तनपान पर कई महत्वपूर्ण तथ्यओ पर प्रकाश डाला



