Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चाणक्य पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सक डॉक्टर दीपक कुमार के द्वारा नेत्र चेकअप कैंप का किया गया आयोजन

सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक नेत्र चेकअप कैंप आयोजित किया गया।

चाणक्य पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सक डॉक्टर दीपक कुमार के द्वारा नेत्र चेकअप कैंप का किया गया आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक नेत्र चेकअप कैंप आयोजित किया गया। जिसमें शहर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ दीपक कुमार के द्वारा स्कूली बच्चों के आंखों का जांच किया गया। जिसमें कई बच्चों के आंखों मे विभिन्न तरह की समस्या सामने आई।

जिसे डॉक्टर दीपक के द्वारा बच्चों के अभिभावक को किसी भी नेत्र सर्जन से मिल कर उचित परामर्श लेने को कहा। साथ ही कई स्कूली बच्चों को आई ड्रॉप भी दिया गया। बच्चों को डॉक्टर साहब के द्वारा मोबाइल फोन से दूर रहने को कहा गया तथा पौष्टिक भोजन के साथ आउटडोर गेम को बढ़ावा देने के लिए कहा गया। मौके पर विद्यालय निदेशक राहुल बर्मन ने कहा कि यह चेकअप कैंप प्रत्येक वर्ष विद्यालय में लगाया जाता है ताकि स्कूली बच्चों के आंखों का स्क्रीनिंग हो सके और शुरुआती दौर में समस्या पता चल सके। कार्यक्रम में विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में लग रहे।

Related Articles

Back to top button