Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ग्रामीणों के रास्ते को लॉजिस्टिक पार्क के प्रबन्धन द्वारा अवरुद्ध किये जाने के विरोध में भाकपा माले का अनिश्चित कालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी

आज तीसरे दिन भी लॉजिस्टिक पार्क निर्माण के दौरान बंद रास्ते की मांग को लेकर धरना जारी इसमें काफी संख्या में महिलाएं तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही है

ग्रामीणों के रास्ते को लॉजिस्टिक पार्क के प्रबन्धन द्वारा अवरुद्ध किये जाने के विरोध में भाकपा माले का अनिश्चित कालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी

धनबाद/निरसा : आज तीसरे दिन भी लॉजिस्टिक पार्क निर्माण के दौरान बंद रास्ते की मांग को लेकर धरना जारी इसमें काफी संख्या में महिलाएं तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही है परंतु अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों एवं लॉजिस्टिक पार्क निर्माण कर रहे कंपनी ने कुछ वार्ता नहीं किया है इससे धरना पर बैठे महिलाओं में आक्रोश साफ दिख रहा है।

बता दें कि निरसा क्षेत्र के गोपालगंज स्थित लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण कार्य के दौरान प्रबन्धन द्वारा ग्रामीण रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को भाकपा (माले) के बैनर तले ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए।
आरोप है कि लॉजिस्टिक पार्क निर्माण कार्य के प्रबन्धन द्वारा ग्रामीणों की सुविधा को अनदेखी करते हुये सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है।

जबकि यह रास्ता वर्षों से यानी लॉजिस्टिक पार्क बनने के पूर्व से अगल – बगल गांव के ग्रामीण उपयोग करते आ रहे हैं । ग्रामीणों की मांग है कि रास्ता को चालू रखा जाय । गोपालगंज में बन रहे लाजिस्टिक पार्क के बीच से होते हुए रास्ते का इस्तेमाल गोपालगंज सिंह टोला, बेलकुपा, भातुडीह , जीतपुर आदि के ग्रामीण उपयोग करते हैं परन्तु रास्ते को लाजिस्टिक पार्क के गाड़ीयों के चलने से खराब हो गया हैं लाजिस्टिक पार्क के संवेदकों को द्वारा रास्ता नहीं बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण उग्र हो गए ।

ग्रामीणों ने भाकपामाले के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुये शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है बड़ी-बड़ी गाड़ी चलने के कारण पूरा रास्ता मिट्टी से दलदल हो गया है जिसके चलते ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है

ग्रामीण सुखलाल सिंह का कहना है कि इससे पहले भी हम लोगों को प्रबन्धन द्वारा कहा गया था कि आप लोगों को रास्ता पक्का रास्ता बना दिया जाएगा परंतु आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता रहा । मगर अभी तक रास्ता नहीं दिया गया । इसी रास्ते छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, किसी को अगर कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो इसी रास्ते को आने जाने के लिए उपयोग करते हैं ।

जब तक प्रबंधन द्वारा कोई लिखित आश्वासन या वार्ता नहीं हो जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हम सभी ग्रामीण मिलकर इसका लिखित अल्टीमेटम निरसा एसडीपीओ, निरसा थाना प्रभारी ,एवं निरसा लॉजिस्टिक पार्क के प्रबंधक को पहले ही दे दिए गए हैं ।

Related Articles

Back to top button