Breaking Newsचुनावझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

बिजली संकट को लेकर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव जीएम से मिले।

बिजली संकट को लेकर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव जीएम से मिले।

चलकुशा में बिजली संकट को लेकर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव जीएम से मिले।

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव चलकुशा प्रखंड में हो रहे बिजली संकट को लेकर हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम से मुलाकात किया। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि बिजली संकट से निष्पादन हेतु विचार विमर्श कर 33 हजार का लाइन जो कोडरमा परसाबाद से होकर के चलकुशा में दिया जा रहा है। उसके जगह पर फिर से बरही बरकट्ठा होते हुए 33 हजार का पुराना प्रोजेक्ट था। उसको फिर से प्रारंभ कर बहुत जल्द 33 हजार का तार बरकट्ठा से ही दिया जाएगा। ताकि वहां सुचारू रूप से बिजली मिल सके और जो अभी बिजली का कंट्रोलिंग पावर जयनगर जेई और कोडरमा एसी के पास था। वो वापस बरकट्ठा और बरही के एसडीओ के पास रहेगा। ताकि कंट्रोल करने में सुगमता रहेगा।साथ ही साथ हमारे विधानसभा क्षेत्र के जो बरकनगांगो पंचायत, चुगलामो पंचायत, गैडा पंचायत,में लो वोल्टेज की समस्या हो रही है उसके लिए गुंडीयो विजया में पावर सबस्टेशन बंन कर तैयार है। वह तुरंत चालू करते हुए यह तीनों पंचायत में गुंडीयो विजया से बिजली देने का हमलोग प्रस्ताव बनाया।

गुंडीयो विजया इन तीनों पंचायत से नजदीक है और वहां से अच्छा वोल्टेज मिलेगा। हमारा सोच है की सामान रूप से बिना कटे हुए 22 घंटा से 24 घंटे बिजली मिल सके। इसके लिए आज उच्च स्तरीय बैठक की गई। जिसमे प्रस्ताव लिया गया की बहुत जल्द 33 हजार का तार बरही से बरकट्ठा होते हुए चलकुशा को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button