ग्रामीण एसपी जमशेदपुर ने हल्दीपोखर, हाता, जादूगोड़ा के संवेदनशील पूजा पंडालों का भ्रमण कर, सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा की।
दुर्गा पूजा के मद्देनजर ग्रामीण एसपी जमशेदपुर शुभम खंडेलवाल ने जादूगोड़ा, हल्दी पोखर, हाता पहुंच कर संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की।

ग्रामीण एसपी जमशेदपुर ने हल्दीपोखर, हाता, जादूगोड़ा के संवेदनशील पूजा पंडालों का भ्रमण कर, सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा की।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
दुर्गा पूजा के मद्देनजर ग्रामीण एसपी जमशेदपुर शुभम खंडेलवाल ने जादूगोड़ा, हल्दी पोखर, हाता पहुंच कर संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने पंडालों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा,ओर आपातकालीन व्यवस्था की जायजा लिया तथा पुलिस जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

वहीं ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने पूजा कमेटीओ के साथ संवाद कर दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने आपील की। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने कहा कि श्रद्धालु के लिए सुरक्षा, पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान मुसाबनी डीएसपी रहित कुमार रजवार, इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा, कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो , जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।



