Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशबिहारराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों की जान बचाने वाली नर्स को जेजेए ने किया सम्मानित

पलामू के सिविल सर्जन अनिल कुमार ने जेजेए के मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए की प्रशंसा

अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों की जान बचाने वाली नर्स को जेजेए ने किया सम्मानित

पलामू के सिविल सर्जन अनिल कुमार ने जेजेए के मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए की प्रशंसा

पलामू: संजय सिंह

मेदिनीनगर (पलामू) : पिछले 13 दिसंबर की मध्य रात्रि को स्थानीय सदर अस्पताल में स्थित बच्चों के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गया था। आग लगने के कारण वहां एडमिट आठ बच्चों की जान खतरे में पड़ गई थी। मगर वहां पर उपस्थित नर्स निशा ने अपनी जान को जोखिम में लेते हुए चार-चार बच्चों को गोद में लेकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया। इसके बाद उसने आवाज लगाई तो अपनी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गौरव समेत कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी वहां पहुंचे और सभी बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर इन सभी मासूम बच्चों की जान बचाई गई। इस बात की जानकारी जैसे ही पलामू के सिविल सर्जन को मिली, तो वे बिना किसी देरी के घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का फौरी तौर पर संज्ञान लेते हुए तत्काल बच्चों की स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल रखते हुए उन्हें उचित वार्ड में शिफ्ट कर उनकी पूरी तरीका से सुरक्षित रखने का उपाय किया। हालांकि इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से पलामू के डीसी समेत कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और पलामू के सिविल सर्जन तथा उन तमाम स्वास्थ्य कर्मियों जिन्होंने बच्चों की जान बचाई, उनकी खुले दिल से प्रशंसा की।

इस बात की जानकारी जब झारखंड प्रदेश में मानवीय और पत्रकार हित की सेवा के लिए अग्रणी झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पलामू इकाई को मिली तो उन्होंने सिविल सर्जन को फोन कर कहां कि ऐसे बहादुर और जज्बा वाले स्वास्थ्य कर्मियों को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन सम्मानित करेगी और यह मौका सिविल सर्जन ने उन्हें प्रदान किया, जिसके बाद झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पलामू के सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह समेत उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया, जिन्होंने अनमोल बच्चों की जान बचाने का काम किया।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इस सराहनीय प्रयास के लिए और हौसला-अफजाई के लिए पलामू के सिविल सर्जन ने मुक्त कंठ से झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की काफी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन शुरू से ही मानवीय और पत्रकार हित में लगातार सक्रिय है।

पत्रकारों के मुद्दों पर प्रखर रहने वाला संगठन जेजेए ने मेदिनीनगर अस्पताल अंतर्गत 

एसएनयू की नर्स निशा को सम्मानित किया

मालूम हो कि बीते 13 दिसंबर को जब बच्चों के स्पेशल वार्ड में आग लग गई तो धैर्य और बहादुरी के साथ नर्स निशा ने न केवल वार्ड के बच्चों को बचाया, श्री बल्कि दूसरे वार्ड को भी बचाने में अपना अहम योगदान दिया। उनके बेहतर कार्य के लिए जिला सिविल सर्जन ने भी उन्हें सम्मानित किया।

 

मौके पर जेजेए के प्रदेश सचिव संजय सिंह ‘उमेश’ ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए हमारा संगठन निशा कुमारी को सम्मानित कर रहा है। अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को हम सदैव प्रोत्साहित करते हैं और यह सिलसिला सदैव चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button