Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय बेरोजगार मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष. अशोक कुमार वर्मा, ने झारखंड सरकार की रोजगार नीति पर उठाए सवाल।

झारखंड में युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय बेरोजगार मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है।

राष्ट्रीय बेरोजगार मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष. अशोक कुमार वर्मा, ने झारखंड सरकार की रोजगार नीति पर उठाए सवाल।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड में युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय बेरोजगार मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं के रोजगार को लेकर स्पष्ट नियम और ठोस नीति का अभाव है, जिससे युवा वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि सरकार को युवाओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए रोजगार से संबंधित स्पष्ट नीति निर्धारित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार को ठोस और पारदर्शी व्यवस्था बनानी होगी। ताकि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को राहत मिल सके। उनका स्पष्ट रूप से कहना है कि चाहे सरकार किसी पार्टी की हो लेकिन व्यवस्था में सुधार होना बहुत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button