Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गांडेय में JLKM युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, दासडीह की सभा में उमड़ा युवाओं का हुजूम नए साथियों ने थामा संगठन का दामन, गांव-गांव तक विचार पहुंचाने का लिया संकल्प

गांडेय के दासडीह में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के युवा मोर्चा के विस्तार को लेकर भव्य सभा का आयोजन किया गया।

गांडेय में JLKM युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, दासडीह की सभा में उमड़ा युवाओं का हुजूम नए साथियों ने थामा संगठन का दामन, गांव-गांव तक विचार पहुंचाने का लिया संकल्प

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गांडेय के दासडीह में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के युवा मोर्चा के विस्तार को लेकर भव्य सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कई नए साथियों ने संगठन से जुड़कर JLKM के विचारों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने युवाओं को संगठन की मूल भावना और विचारों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने संगठन में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

वहीं केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने संगठन के उद्देश्य और विचारधारा पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने टाइगर जयराम महतो के विचारों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा केवल सभाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर गांव और हर घर तक पहुंचनी चाहिए।

केंद्रीय महासचिव यमुना मंडल ने भी संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन की बात जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
इन नए साथियों ने संभाली संगठन की जिम्मेदारी युवा मोर्चा से जुड़ने वालों में विनोद सिंह, हरिमन साह, धर्मेश कुमार सिंह, अनुज कुमार गुप्ता, मनोज साह, मंगल किशोर सिंह, सुभाष साह, बाराती सिंह, राम प्रसाद मंडल, कुंदन कुमार, मुरारी साह, राजेश साह, पुच्चू साह, मुरारी ठाकुर, सिंह को कुमार, राजेश मंडल, रोहित मंडल, राम किशोर सिंह और नसरुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सभी नए सदस्यों का संगठन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नए साथियों के जुड़ने से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में JLKM के रंजन कुमार की अहम भूमिका रही। मौके पर सुरेंद्र रवानी, जिला सचिव सिद्धांत रंजन, वरीय साथी अशोक कुमार यादव, युवा सदस्य राकेश कुमार वर्मा, युवा केंद्रीय उपाध्यक्ष उदय मंडल और युवा केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का विस्तार केवल सदस्य संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए एकजुट होकर काम करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
दासडीह की यह सभा युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार, नए सदस्यों के जुड़ाव और संगठन के विचारों को गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button