जमसोती निवासी भूतपूर्व समाजसेवी स्व० नकुल यादव की वृद्ध मां का निधन।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमसोती निवासी भूतपूर्व समाजसेवी स्व० नकुल यादव की वृद्ध मां का निधन दिनांक 10 अगस्त 2026 दिन सोमवार को हो गया।

जमसोती निवासी भूतपूर्व समाजसेवी स्व० नकुल यादव की वृद्ध मां का निधन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमसोती निवासी भूतपूर्व समाजसेवी स्व० नकुल यादव की वृद्ध मां का निधन दिनांक 10 अगस्त 2026 दिन सोमवार को हो गया। जिनका अंतिम संस्कार दिनांक 11 अगस्त 2026 को किया गया। वो अपने पीछे तीन पुत्र 1.महेंद्र यादव 2.देवेंद्र यादव बीएसएफ 3. छोटेलाल यादव एवं पोता सियाराम यादव (बीएसएफ), नागेश्वर यादव, दीपक यादव, सूर्यदेव यादव के साथ साथ अपने पूरे परिवार को अपने पीछे छोड़ गए।

वे सरल स्वभाव के धनी थी। वहीं स्वर्गीय नकुल यादव का असामायिक मृत्यु समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया गया एवं उनके बारे में बताया गया की वे समाज में सभी लोगों के दुख सुख में साथ देते थे। जिनका कमी आज भी लोगों को खल रहा है।

उनकी वृद्ध माता के अंतिम संस्कार में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव,भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव, राजेंद्र यादव,रंजीत यादव, बैजनाथ राणा, रघु यादव, विक्रम यादव, संदीप यादव, प्रकाश राणा, राजकुमार यादव, पवन दास सभी उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर का दर्शन कर एवं उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु एवं शोक संतप्त परिवार को यह गहरा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने का प्रार्थना किया।



