केंद्रीय विद्यालय मैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन
केंद्रीय विद्यालय मैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय मैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : केंद्रीय विद्यालय परियाना में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरे सालगिरह पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमो केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य पी के साहू भी शरीक हुए।
कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय विद्यालय परियाना के नवम कक्षा के छात्र वैभव सिंह और छात्रा प्रगति सिंह कर रहे थे। मुख्य अतिथि गोमो केवीएस के प्राचार्य पीके साहू, विशिष्ट अतिथि वी एन एस डी ए वी स्कूल के प्राचार्य डां० योगेश शर्मा, जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय के प्राचार्य भूपेंद्र चौबे, केंद्रीय विद्यालय परियाना के प्राचार्य जानकी प्रसाद साहू समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इसके बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर उपस्थित तमाम अतिथियों ने अपने-अपने राय रखें तत्पश्चात विधालय प्रबंधन की ओर से उपस्थित पत्रकारों से इस शिक्षा नीति को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस विद्यालय के प्राचार्य जानकी प्रसाद साहू के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार, अनिल वर्मा, राहुल कुमार, ऋषि कुमारी, कन्हैया प्रसाद, तबस्सुम नाज, स्वाति भगत, रवि दयाल महतो, जुली कुमारी, स्वरूप सिन्हा की भूमिका सराहनीय रही।



