Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

15 सितंबर को परसाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना……

15 सितंबर को परसाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना.....

15 सितंबर को परसाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना

 

संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा  परसाबाद रेलवे स्टेशन पर विभिन्न मांगों को लेकर 15 सितंबर को एक दिवसीय धरना बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में किया जाएगा। धरना को सफल करने हेतु बरकट्ठा विधायक चलकुशा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव बेडमकी, चौबे, लक्ष्मीपुर, मसकेडीह, दिगवार,

नरैना,अलगडीहा, छोटी नगरी बडानो,गड्गी, परसाबाद एवं विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। विधायक श्री यादव ने कहा की सभी जगह लोगों का अपार समर्थन मिल मिल रहा है। लोग रेलवे के काला कानून से परेशान है और सभी लोग आंदोलन में समर्थन देने की बात कही। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, पूर्व उप प्रमुख दुर्गा यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय चौधरी, टेकलाल प्रसाद, निरंजन मेहता, राजेंद्र साव, शंकर ठाकुर, राजू पंडित श्याम सुंदर यादव तुलसी साव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button