कालीबाड़ी रोड पर खुला नाला बना मुसीबत, भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण, शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग
गिरिडीह शहर के सबसे व्यस्ततम कालीबाड़ी रोड स्थित खुले नाले की समस्या को लेकर सोमवार सुबह भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा (सिंकू) एवं भाजपा गिरिडीह महानगर के जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।

कालीबाड़ी रोड पर खुला नाला बना मुसीबत, भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण, शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह शहर के सबसे व्यस्ततम कालीबाड़ी रोड स्थित खुले नाले की समस्या को लेकर सोमवार सुबह भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा (सिंकू) एवं भाजपा गिरिडीह महानगर के जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे और अधूरे नाला निर्माण के कारण लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नाला सफाई के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से सड़क संकरी हो गई है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
निरीक्षण के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम और जिला प्रशासन से अविलंब नाले की मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूरा कर गड्ढे को भरने की मांग की। नेताओं ने कहा कि जनहित को देखते हुए इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।
नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा (सिंकू) ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा जनता के हित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस दौरान टिंकू सिन्हा, श्रेयांश सौरव, नीलू सिन्हा, गौरव कुमार अंशु सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



