शहर के बोडो स्थित जीडी बगेडिया अस्पताल के पास नगर निगम अंतर्गत 15 योजनाओं का विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने एक किया शिलान्यास

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: शहर के बोडो स्थित जीडी बगेडिया अस्पताल के पास नगर निगम अंतर्गत 15 योजनाओं का एक साथ शिलान्यास रविवार को सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने किया। सभी 15 योजनाओं का कार्य पोने 6 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस योजना में बोडो से लखारी न्यू कार्मेल स्कूल जाने वाली रोड भी शामिल है। इस बाबत विधायक श्री सोनू ने कहा कि लगातार गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा रहा है। जनता से जो वादा किया गया था उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास है और वह धरातल पर दिख भी रहा है। कहा की कार्मेल स्कूल जाने वाली यह रोड बुरी तरह से जर्जर हो चुकी थी बरसात के मौसम में कई बार वाहन पलटने की सूचना भी आती थी मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री को इससे अवगत कराया गया आज परिणाम सभी के सामने है इन्होंने मंत्री को भी धन्यवाद दिया है।

कहां की सभी योजनाएं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। मौके पर अप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक अर्बन प्लानर मंजूर आलम जेई फिरोज आलम अर्जुन कुमार asst टाउन प्लानर गारिमेल सिंधुजा समेत कई प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे।