Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

एमपीएल कामगार यूनियन ने प्रबंधन को दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

निरसा गुरुदास भवन, पार्टी कार्यालय में यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन के अध्यक्ष अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

निरसा: एमपीएल कामगार यूनियन ने प्रबंधन को दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

निरसा : आज निरसा गुरुदास भवन, पार्टी कार्यालय में यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन के अध्यक्ष अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यूनियन के सचिव महेश मंडल ने कहा कि 02 अगस्त 2025 को 10 सूत्री मांगों के समर्थन में किए गए गेट जाम आंदोलन के बाद, एमपीएल प्रबंधन ने तीन सप्ताह के भीतर एमपीएल परिसर में बैठक कर मांगों पर विचार करने का लिखित वादा किया था।

लेकिन प्रबंधन ने इस वादे को नजरअंदाज करते हुए लेबर कमिश्नर कार्यालय में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया, जिसे यूनियन ने समझौते का उल्लंघन करार दिया।
यूनियन के अध्यक्ष अरूप चटर्जी ने कहा, “प्रबंधन का यह रवैया कामगारों के हितों के खिलाफ है। हमारी मांगें जायज हैं, और लिखित समझौते के अनुसार बैठक एमपीएल परिसर में ही होनी चाहिए।” यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि अगले दो-तीन दिनों में प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो कामगार अनिश्चितकालीन गेट जाम और टूल डाउन जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

कामगारों में प्रबंधन के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश है। प्रबंधन की उदासीनता की स्थिति में आंदोलन और तेज होगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रबंधन की होगी इस बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष श्री अरूप चटर्जी, सचिव महेश मंडल मन्नू सिंह कार्यकारणी अध्यक्ष समीम अथर उपाध्यक्ष मनोज मंडल बाकि दास संयुक्त सचिव केशव तिवारी सह सचिव हराधन बाउरी,संगठन मंत्री प्रभु सिंह सह संगठन मंत्री मुन्ना यादव आनंद महतो सह कोष अध्यक्ष दीपक मंडल अतुबुल हुसैन अताउल रहमान शंभू सिंह इत्यादि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button