गिरिडीह पुलिस को मिली 32 नई डायल-112 गाड़ियां, DC-SP ने दिखाई हरी झंडी, अब आपातकालीन सेवा होगी और तेज
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन पुलिस सेवा को तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

गिरिडीह पुलिस को मिली 32 नई डायल-112 गाड़ियां, DC-SP ने दिखाई हरी झंडी, अब आपातकालीन सेवा होगी और तेज
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन पुलिस सेवा को तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। डायल-112 परियोजना के तहत गिरिडीह जिले को 32 नए पुलिस वाहन मिले हैं। शुक्रवार को पपरवाटांड़ स्थित पुलिस लाइन परिसर से उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया पहले से अधिक तेज होगी। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों के जरिए पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जन-सुरक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में डीएसपी नीरज सिंह-1, डीएसपी आर.के. राणा, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, पंचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जिले के विभिन्न थानों को आवंटित किए गए ये डायल-112 वाहन अब आपात स्थिति में लोगों तक त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।




