सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा नेताओं ने रुपेश के परिजनों से मिला
कहा कि हर संभव की जाएगी मदद
संवादाता : बरही
सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ,हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सदर विधायक मनीष जायसवाल ,बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ,पूर्व विधायक बरही मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक बरकट्ठा जानकी प्रसाद यादव सहित क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पिपराघोघर नाईटंड स्थित आवास पर स्वर्गीय रूपेश पांडेय की परिजनों से मुलाकात कर घटना की घोर निंदा की और संवेदना व्यक्त की. परिजनों से मिलकर सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है, ऐसे जघन्य घटनाएं हेमंत की सरकार आने के बाद बढ़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी एक समुदाय के लिए ही यह सरकार बनी है. स्व रुपेश पांडे की घटना केवल बरही में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश व केंद्र में इसकी आवाज गूजेगी. अगर प्रशासन रुपेश की हत्या कांड में 27 अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं करती है तो भाजपा पार्टी प्रशासन के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने के लिए उतारू हो जाएगी .साथ ही कहा कि बदले की भावना से यहां की प्रशासन कई लोगों पर सरकारी काम में बाधा को लेकर मामला दर्ज कर रही है और रुपेश कि हत्यारों को संरक्षण देने का काम कर रही है, जो कहीं से न्यायोचित नहीं है. यहां की प्रशासन सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है जो की भूल है यह वर्तमान सरकार अधिक दिनों की मेहमान नहीं है. इसके अलावे रुपेश के परिजनों को कहा कि अधिक से अधिक हर संभव हमारी पार्टी मदद के लिए तत्पर है .सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि रुपेश पांडे की हत्यारों को गिरफ्तारी करने में यहां की प्रशासन शिथिलता दिखा रही है जो गलत है .हत्यारों को सजा निश्चित रूप से मिलना चाहिए. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस तरह की मानसिकता के लोगों को समाज में रहने की कोई जगह नहीं है. रूपेश पांडे की हत्यारों को संरक्षण दे रही सरकार के विरुद्ध एवं इनके परिजनों को न्याय के लिए विधानसभा सत्र में सबसे पहले मैं रूपेश की हत्या का न्यायोचित की मांग करूंगा. बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि स्थानीय प्रशासन हत्यारों को गिरफ्तार करने के बदले उल्टे जो प्रशासन को मदद किया वैसे लोगों पर मामला दर्ज कर हत्यारों को बचाने की काम कर रही है. भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हमारी पार्टी रुपेश के परिजनों को हर संभव मदद कर रही है और उचित न्याय दिलाकर रहेगी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रंजीत चंद्रवंशी, अर्जुन साव,युवा नेता रितेश गुप्ता,पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी सहित कई गणमान्य व हजारों ग्रामीण उपस्थित थे.



