Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

JTET परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, अभ्यर्थियों को परेशानी ना हो इसको लेकर किया गया कई रास्ते को वन वे ।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग का निर्देशानुसार पुलिस उपाध्यक्ष सी सी आर हजारीबाग की उपस्थिति में हजारीबाग शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित एवं जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित मार्गों पर one way यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

JTET परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, अभ्यर्थियों को परेशानी ना हो इसको लेकर किया गया कई रास्ते को वन वे ।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग का निर्देशानुसार आज होने वाले हजारीबाग जिला में JTET परीक्षा के दृष्टिकोण से जिले के शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम ।

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग का निर्देशानुसार पुलिस उपाध्यक्ष सी सी आर हजारीबाग की उपस्थिति में हजारीबाग शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित एवं जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित मार्गों पर one way यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत निर्धारित मार्गों पर विपरीत दिशा से वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

1. बंशीलाल चौक से गाड़ीखाना चौक तक: इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वाहन चालक बुढ़वा महादेव चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
2. बुढ़वा महादेव चौक से बंशीलाल चौक तक: इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वाहन चालक गाड़ीखाना चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
3. गाड़ीखाना चौक से बुढ़वा महादेव चौक तक: इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वाहन चालक बंशीलाल चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

अतः सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा यातायात पुलिस एवं मौके पर प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें।
पुराना बस स्टैंड से झंडा चौक जाने के क्रम में बुढ़वा महादेव चौक गाड़ी खाना चौक बंसीलाल चौक पर पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर महोदय के साथ यातायात सुचारू हेतु निरीक्षण किया गया है l

Related Articles

Back to top button