Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सभापति विधायक उदय शंकर सिंह और सदस्य विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों संग की बैठक

पर्यावरण संरक्षण और आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया।

सभापति विधायक उदय शंकर सिंह और सदस्य विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों संग की बैठक

विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति कोडरमा पहुंची, वैज्ञानिक रूप से कचड़ा प्रबंधन पर दिया जोर।

अभिजीत सेन।

रांची — पर्यावरण संरक्षण और आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया।

कोडरमा परिसदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं विधायक उदय शंकर सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यों की समीक्षा

बैठक में खनन, वन, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, परिवहन, राजस्व, आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, श्रम एवं नियोजन, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई.

मानकों का पालन करने का निर्देश

सभापति उदय शंकर सिंह ने खनन विभाग से खदानों और क्रशर इकाइयों में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी ली और सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. समिति के सदस्य विधायक संजीव सरदार ने वन विभाग से पौधरोपण की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा. वहीं, समिति ने स्वास्थ्य विभाग से बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन और नगर निकायों से ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण पर जोर दिया.

वाहनों की नियमित जांच पर जोर

परिवहन विभाग को वाहनों की नियमित जांच और प्रदूषण मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीएफओ सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, एसडीओ निर्मल सोरेन, डीटीओ विजय कुमार सोनी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button