Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़शिक्षा

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भी. बी. डी कार्य हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भी. बी. डी कार्य हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भी. बी. डी कार्य हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

बरही:शोएब अख्तर

हजारीबाग/बरही : बरही अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को भी. बी. डी. कार्य हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी एवं संचालन डॉक्टर मैंमूर सुल्तान मलेरिया सलाहकार के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्य में बरही प्रखंड के सहिया कर्मियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे डॉ प्रकाश ज्ञानी ने प्रशिक्षण देते हुए कहा के भी. बी. डी. अर्थात वेक्टर बॉन्ड डिजीज मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू इत्यादि रोग होते हैं। ये मच्छरों से फैलने वाले रोग होते हैं। इससे बचाव के लिए हमें अपने घरों के आसपास जलजमाव नहीं होने देना चाहिए, हमेशा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण कर्मियों को आगे उन्होंने कहा के घर – घर जाकर लोगों को भी बी डी के बचाव के उपाय बताना है एवं उन्हें जागरूक करना है।

ताकि लोग स्वस्थ और सुरक्षित रहे। इस कार्यक्रम में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी, मलेरिया सलाहकार डॉक्टर मैमून सुल्तान, मलेरिया विभाग अनुमंडल अस्पताल बरही के कर्मी मोहम्मद इरशाद, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सहिया कर्मी बबीता कुमारी, गीता देवी, शोभा देवी, ललिता कुमारी, मीना देवी सहित प्रखंड के सभी सहिया कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button