JBVNL के कार्यों की समीक्षा,राज्य में बिजली कटौती पर हर हाल में रोक लगायें :CM हेमंत सोरेन
JBVNL के कार्यों की समीक्षा,राज्य में बिजली कटौती पर हर हाल में रोक लगायें :CM हेमंत सोरेन

JBVNL के कार्यों की समीक्षा,राज्य में बिजली कटौती पर हर हाल में रोक लगायें :CM हेमंत सोरेन
रांची: कुंवर यादव
झारखण्ड/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में बिजली कटौती पर हर हाल में रोक लगायें। बिजली कटौती को रोकने के लिए हर जरूरी उपाय करें। राज्य की जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से बिजली कटने की शिकायतें मिल रही हैं।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड राज्य में ऊर्जा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण इकाई है। इसके जरिए ही पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति की जाती है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली उपलब्ध कराने निमित्त बेहतर कार्य योजना बना कर व्यवस्था दुरुस्त करे।