Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

IIW Vice President सरिता लुनानी ने दिया प्रभावशाली नेतृत्व का मंत्र

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से होटल अशोका इंटरनेशनल में “Leadership Beyond Boundaries – Leads with Heart” विषय पर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया।

IIW Vice President सरिता लुनानी ने दिया प्रभावशाली नेतृत्व का मंत्र

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से होटल अशोका इंटरनेशनल में “Leadership Beyond Boundaries – Leads with Heart” विषय पर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता IIW Vice President सरिता लुनानी थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में District Chairman प्रियंका कुमार एवं Past Association Treasurer डॉ. नीना कुमार मौजूद रहीं।

सरिता लुनानी का स्वागत शंखनाद एवं झारखंडी लोकनृत्य के साथ किया गया। झारखंड की कला एवं संस्कृति पर आधारित साज-सज्जा ने कार्यक्रम को खास आकर्षण दिया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद इनर व्हील प्रार्थना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

अपने प्रभावशाली PPT Presentation के माध्यम से सरिता लुनानी ने एक सफल नेतृत्वकर्ता के गुणों, टीम को साथ लेकर चलने और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करने के तरीकों को बेहद सहज एवं रोचक अंदाज में समझाया। उनकी प्रस्तुति से चिकित्सक, रोटरी सदस्य, प्राचार्य, अधिवक्ता, व्यवसायी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रभावित हुए।

District Chairman प्रियंका कुमार एवं डॉ. नीना कुमार ने सरिता लुनानी के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, कार्ययात्रा एवं इनर व्हील के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। वहीं क्लब की सदस्यों विभूति, रंजना, संगीता सिन्हा, दीप्ति सिन्हा एवं नमिता जमवार ने नेतृत्व के संदेश पर आधारित स्किट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन CGR सोनाली तारवे ने किया।

कार्यक्रम के दौरान दो सेवा प्रोजेक्ट भी कराए गए। एक विद्यालय में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा के लिए वाटर कूलर/फिल्टर उपलब्ध कराने तथा दूसरा पांच जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने से संबंधित रहा।

क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों को देते हुए PDC पूनम सहाय के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। अंत में स्मृति आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button