12 फरवरी की हड़ताल को लेकर बलकुदरा माइंस में कोल फील्ड मज़दूर यूनियन की बैठक, भूरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील
आज बलकुदरा माइंस में कोल फील्ड मज़दूर यूनियन, भूरकुंडा शाखा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने की।

12 फरवरी की हड़ताल को लेकर बलकुदरा माइंस में कोल फील्ड मज़दूर यूनियन की बैठक, भूरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील
रिपोर्ट : अभिषेक मिश्रा
रामगढ़:भूरकुंडा।
आज बलकुदरा माइंस में कोल फील्ड मज़दूर यूनियन, भूरकुंडा शाखा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने की।

बैठक के दौरान आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर मजदूरों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मजदूरों के बीच हड़ताल से संबंधित पर्ची भी वितरित की गई, ताकि सभी को हड़ताल की तिथि और उद्देश्य की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
पप्पू सिंह ने कहा कि मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर यह हड़ताल आवश्यक है। उन्होंने सभी मजदूर साथियों से एकजुट होकर हड़ताल में शामिल होने और इसे पूरी तरह सफल बनाने की अपील की।
बैठक में मौजूद मजदूरों ने संगठन के निर्णय का समर्थन करते हुए 12 फरवरी की हड़ताल में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा




