ED के समन का ‘अनुपालन न करने’ के मामले में CM हेमंत सोरेन अदालत में हुए पेश, 7,000 रुपये के दो जमानत बॉन्ड किये दाखिल
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन का कथित तौर पर पालन नहीं करने से संबंधित मामले में शनिवार को MP/MLA अदालत के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेश हुए ।

ED के समन का ‘अनुपालन न करने’ के मामले में CM हेमंत सोरेन अदालत में हुए पेश, 7,000 रुपये के दो जमानत बॉन्ड किये दाखिल
रांची : कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
झारखंड/रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन का कथित तौर पर पालन नहीं करने से संबंधित मामले में शनिवार को MP/MLA अदालत के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेश हुए ।

आपको बता दे कि जब इस पूरे मामले की जानकारी लिया तो वकील ने यह जानकारी दिया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7,000 रुपये के दो जमानत बॉन्ड दाखिल किए किया है ।
आपको बता दे कि उन्होंने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वकील प्रदीप चंद्रा ने कहा कि ‘झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर मुख्यमंत्री आज (शनिवार) MP /MLA अदालत में पेश हुए होने की बात हुई और फिलहाल सोरेन ने जमानत बेल बॉन्ड भर दिया है अब से मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधिवक्ता 12 दिसंबर को अगली सुनवाई के दौरान उनका प्रतिनिधित्व करेंगे , ईडी ने कथित भूमि घोटाले मामले के संबंध में हेमंत सोरेन को जारी किए गए कई नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर अदालत का रुख किया था ।



