चीफ फार्मासिस्ट राधेश्याम सिंह के सेवानिवृत्त पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
चीफ फार्मासिस्ट राधेश्याम सिंह के सेवानिवृत्त पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

चीफ फार्मासिस्ट राधेश्याम सिंह के सेवानिवृत्त पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
यूपी/चित्रकूट: स्वर्णिम होटल में राधे श्याम सिंह चीफ फार्मासिस्ट के सेवानिवृत्त होने पर परंपरागत रिवाज बिदाई समारोह को त्याग कर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने श्री सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश की महापंचायत के महान शख्सियत के रूप में माननीय आर के सिंह पटेल सांसद बांदा चित्रकूट भी उपस्थित रहे इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में जनपद के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री भूपेश द्विवेदी जी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज अहमद जी व पूर्व न्यायिक सदस्य जिला भोक्ता फोरम श्री केशव प्रसाद यादव जी ,श्री महेंद्र सिंह पटेल पूर्व राजस्व निरीक्षक, व सहायक कोषाधिकारी श्री अवधेश प्रताप सिंह जी व जनपद के कई प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गण तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगण तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे । इस सम्मान समारोह में लगभग सभी लोगों ने चीफ फार्मासिस्ट श्री सिंह के 18 बार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने के इतिहास को दोहराया यह भी कहा कि सिंह के अध्यक्ष कार्यकाल में कर्मचारियों का कोई भी शोषण उच्च अधिकारी द्वारा नहीं किया गया एवं यह बराबर कर्मचारियों के अधिकारों के प्रति जिला प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश शासन तक संघर्ष किये। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थिति माननीय सांसद महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ” श्री सिंह अब विभाग के अलावा समाज के विभिन्न कमजोर वर्ग के लिए भी कार्य करेगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह अब मेरा भी साथ देने के लिए स्वतंत्र हो गए हैं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप मेंउपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने कहा की श्री सिंह अब दूसरी पारी का खेल शुरू करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्ति फार्मेसिस्ट श्री जागेश्वर प्रसाद जी, श्री मोहन सिंह , बांदा जनपद से श्री अवधेश प्रसाद सिंह चीफ फार्म ० ,अनिल कुमार सिंह चीफ फार्म०,श्री राजेश कुमार जी, चित्रकूट से श्री फूल सिंह जी श्री कमल सिंह अध्यक्ष डी० पी ०ए०,श्री कमलेश सिंह श्री अजय सिंह अध्यक्ष एल टी संघ,

श्री बलराज सिंह मंडलीय सचिव, श्री राम प्रकाश अग्रवाल जी कोषाध्यक्ष, श्री राम प्रकाश सिंह चीफ फार्म ० एवं अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद श्री सुरेश सिंह भी उपस्थित रहे। इसके अलावा कई विभागों के कर्मचारी व अधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।इस समारोह के समाप्ति के बाद प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया ।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट




