Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जीटी रोड पर पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 16 मवेशियों से भरा मिनी ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बगोदर थाना क्षेत्र में 16 मवेशियों से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त किया है।

जीटी रोड पर पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 16 मवेशियों से भरा मिनी ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बगोदर थाना क्षेत्र में 16 मवेशियों से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गि,रफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि बरामद सभी मवेशियों को सुरक्षित हजारीबाग गौशाला भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर एक मिनी ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड स्थित औरा के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के अंदर 16 मवेशी पाए गए, लेकिन चालक परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने सभी मवेशियों को जब्त कर सुरक्षित हजारीबाग गौशाला भेज दिया और चालक को गि,रफ्तार कर बगोदर थाना में मामला दर्ज किया।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि मवेशियों को किस उद्देश्य से बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था तथा इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को गिरिडीह पुलिस की पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button