
संयुक्ता न्यूज डेस्क
तनाव और भागदौड़ से भरी आजकल की लाइफस्टाइल में अगर हमारे शरीर की कोई चीज़ सबसे ज़्यादा प्रभावित होती है तो वो है, हमारे बाल. हमारी हराब सेहत का संकेत भी सबसे पहले हमारे बाल ही देते हैं. ऐसे में ज़रूरी है बालों की अच्छे ढंग से केयर करने की. आज हम आपको एक ऐसी ही आसान hair care tips के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके बाल काले, घने और मजबूत हो जाएंगे.
Hairfall की समस्या का हल है एक अच्छे हेयर ऑयल से चम्पी करना. आप आपके घर पर ही एक अच्छा एंटी-हेयरफॉल ऑयल बना सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले आप नारियल का तेल गर्म करें. गर्म होने पर, तेल में करी पत्ता डालें और गैस बंद कर दें. इसके बाद इसमें मेथी के बीज, 1-2 गुलहड़ के फूल, 1 चम्मच हलीम के बीज (Aliv Seeds) डाल दें. इसके बाद इसे रात भर ठंडा होने दें. इसके बाद इसे छान लें और इससे मालिश करे.




