चलकुशा अंचल कर्मियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ,18 जुलाई को पुनः जोरदार विरोध प्रदर्शन का ऐलान
चलकुशा अंचल कार्यालय में व्याप्त मनमानी, भ्रष्टाचार और आम जनता की समस्याओं को लेकर और अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू और अंचल प्रधान लिपिक उमेश राणा और अन्य अंचल कर्मियों के खिलाफ मंगलवार को चलकुशा अंचल परिसर के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।

चलकुशा अंचल कर्मियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ,18 जुलाई को पुनः जोरदार विरोध प्रदर्शन का ऐलान
संवाददाता :- मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा अंचल कार्यालय में व्याप्त मनमानी, भ्रष्टाचार और आम जनता की समस्याओं को लेकर और अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू और अंचल प्रधान लिपिक उमेश राणा और अन्य अंचल कर्मियों के खिलाफ मंगलवार को चलकुशा अंचल परिसर के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह,मुखिया सीताराम पंडित विधायक प्रतिनिधि लखन साव और पत्रकार मुन्ना यादव और जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अंचल कर्मियों के रवैये से आम लोग परेशान हैं। अंचल कार्यालय में कोई भी मामला का निष्पादन करने के लिए मोटे पैसे का मांग किया जाता है | यहां तक कि धरने पर बैठे लोगों ने यह भी कहा कि जमीन मोटेशन के लिए 35 हजार रुपए का मांग किया गया है |
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ अंचल कर्मी बिचौलियों के साथ मिलकर अवैध वसूली कर रहे हैं। कई कर्मी वर्षों से एक ही अंचल में जमे हुए हैं, जिसके कारण वे खुद को “बड़ा साहब” समझने लगे हैं और वरीय अधिकारियों के आदेशों तक की अनदेखी कर रहे हैं। मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि आज मेरे सामने कुछ लोगों को धक्का देकर बाहर निकाला गया है | जो चलकुशा अंचल अधिकारी के सामने हुआ है |
वहीं मुन्ना यादव ने कहा कि कुछ मामलों को लेकर मै मुखिया आलोक सिंह और कुछ ग्रामीणों ने साथ अंचल कार्यालय पहुंचा जहां मुझे और मेरे साथ गए लोगों को धक्का दे कर बाहर निकाला गया | जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है | धरना प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, दिनेश मालाकर, इंद्रदेव यादव, योगेन्द्र यादव और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
आगे मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह जिला परिषद सदस्य सविता ने घोषणा की है कि आगामी 18 जुलाई को इस अंचल कार्यालय में हो रही मनमानी के विरुद्ध एक जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से इस धरने में शामिल होने की अपील की है |




