3 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारी, गांव-गांव पहुंच रहे सुरेश साव ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीणों से की अपील
आगामी 3 नवंबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

3 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारी, गांव-गांव पहुंच रहे सुरेश साव ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीणों से की अपील
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आगामी 3 नवंबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा गिरिडीह विधानसभा के नेता सुरेश साव ने शनिवार को पूर्वी मंडल के मंझिलाडीह एवं जम्बाद केवट टोला में ग्रामीणों के साथ बैठक की। भाजपा नेत्री लवली देवी एवं प्रदीप राय के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों में सुरेश साव ने ग्रामीणों से संवाद कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश साव ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार नौजवानों, किसानों और महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, झामुमो और राजद जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

सुरेश साव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों की मजबूती तथा समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अराजकता और अव्यवस्था का माहौल बनाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने ग्रामीणों से 3 नवंबर को झंडा मैदान पहुंचकर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
मौके पर बीरेन्द्र वर्मा, सीताराम मरीक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



