टीएमसी नेता के घर रेड डालने पहुंची ED की टीम पर 200 लोगों ने किया हमला, गाड़ियां तोड़ीं
टीएमसी नेता के घर रेड डालने पहुंची ED की टीम पर 200 लोगों ने किया हमला, गाड़ियां तोड़ीं

टीएमसी नेता के घर रेड डालने पहुंची ED की टीम पर 200 लोगों ने किया हमला, गाड़ियां तोड़ीं
कोलकाता:राजीव कुमार दास
बंगाल: TMC नेता के घर पर छापा मारने उत्तर 24 परगना पहुंची ईडी की टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया है. भीड़ ने ईडी के साथ आए केंद्रीय सुरक्षाबलों की गाड़ियों को भी निशाना बनाया है. हालांकि, घटना के बाद टीएमसी नेता एसके शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है.

राशन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान ही शुक्रवार को ED की टीम छापेमारी करने उत्तर 24 परगना पहुंची. लेकिन ईडी की टीम को यहां ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया. भीड़ ने ईडी अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है.

ईडी की टीम पर हमले का यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव का है. जांच एजेंसी की टीम यहां राशन घोटाले के केस में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान ही करीब 200 लोगों की भीड़ ने अचानक ईडी की टीम पर धावा बोल दिया. भीड़ ने ईडी अधिकारी और उनके साथ आए केंद्रीय सुरक्षाबलों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. जानकारी के मुताबिक जो टीम छापेमारी करने पहुंची थी, उसमें ईडी के असिस्टेंड डायरेक्टर भी शामिल थे. भीड़ ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी.




