‘प्रह्लाद किड्स गुरुकुलम’ का भव्य उद्घाटन l यज्ञ से शुरुआत, फीता काटकर शिलान्यास, बच्चों के कार्यक्रम ने मोहा मन
गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत पंडरिया रोड, बिराजपुर से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर, जहां प्रह्लाद किड्स गुरुकुलम का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

‘प्रह्लाद किड्स गुरुकुलम’ का भव्य उद्घाटन l यज्ञ से शुरुआत, फीता काटकर शिलान्यास, बच्चों के कार्यक्रम ने मोहा मन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत पंडरिया रोड, बिराजपुर से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर, जहां प्रह्लाद किड्स गुरुकुलम का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सनातन परंपरा के अनुसार नरसिंह यज्ञ के साथ हुई। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इसके बाद विशिष्ट अतिथि HG मधुसूदन मुकुंद प्रभु की उपस्थिति में विद्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

उद्घाटन के पश्चात बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
प्रह्लाद किड्स गुरुकुलम एक किड्स प्ले स्कूल है, जहां छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय परिसर में ही एक सुरक्षित और छोटा खेल मैदान बनाया गया है, जिसमें बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण उपलब्ध हैं, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें।

इस विद्यालय की खास पहचान है—सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना। यहां बच्चों को शुरू से ही अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और भारतीय परंपराओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और संस्कार का संतुलित वातावरण तैयार किया गया है।
विद्यालय के संस्थापक एवं संचालक श्री रामदेव प्रसाद वर्मा ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज सुधार के कार्यों में समर्पित किया है। उनका उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ मजबूत संस्कार भी मिलें, ताकि वे समाज के लिए एक आदर्श नागरिक बन सके



