Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदिल्लीदुनियाबिजनेसबिहारराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

किसान दिवस दिवस के शुभ अवसर पर बैंक ऑफ़ इंडिया हज़ारीबाग़ अंचल ने 32 करोड़ के ऋण का दिया स्वीकृति पत्र

किसान दिवस दिवस के शुभ अवसर पर बैंक ऑफ़ इंडिया हज़ारीबाग़ अंचल ने 32 करोड़ के ऋण का दिया स्वीकृति पत्र

किसान दिवस दिवस के शुभ अवसर पर बैंक ऑफ़ इंडिया हज़ारीबाग़ अंचल ने 32 करोड़ के ऋण का दिया स्वीकृति पत्र

खबर 24 न्यूज नेटवर्क

हजारीबाग : बैंक ऑफ इंडिया, हजारीबाग ज़ोन द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2025 को होटल श्री विनायक, हजारीबाग में “किसान दिवस समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम किसानों के योगदान को सम्मान देने, बैंक की योजनाओं की जानकारी देने और कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़े विकास प्रयासों को बढ़ावा देने हेतु समर्पित था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक श्री धनंजय कुमार एवं आंचलिक प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन और स्वागत सत्र का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती ऋचा भारती, जिला विकास प्रबंधक , राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक
• श्री न्यूटन टिर्की, अधिकारी (पशुपालन एवं डेयरी विभाग) एवं महा प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया श्री धनंजय कुमार जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किसानों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी ऋण, पशुपालन सहायता, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग ऋण तथा बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई।

बैंक द्वारा चयनित उत्कृष्ट किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं स्वीकृति पत्र (Sanction Letters) प्रदान किए गए। एसएचजी के तहत 3 करोड़ और इससे इतर ( दुग्ध उत्पादन मुर्गीपालन किसान – वाहन आदि ) के तहत कुल 27 करोड़ एवं एमएसएमई में दो करोड़ का ऋण वितरण किया गया ।साथ ही सभी गण्यमान्य मुख्य अतिथियों द्वारा कृषि व्यवसायियों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉल्स का अवलोकन किया गया।

आंचलिक प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार ने कहा,
“बैंक ऑफ इंडिया न केवल वित्तीय संस्थान है, बल्कि ग्रामीण विकास और किसान सशक्तिकरण का विश्वसनीय भागीदार भी है।”

महाप्रबंधक श्री धनंजय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा,
“किसान भारत की आत्मा हैं। उनकी समृद्धि ही देश की समृद्धि है। बैंक ऑफ इंडिया सदैव किसानों के साथ है।”

Related Articles

Back to top button