Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जागो फाउंडेशन एवं क्राई कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय क्षमता वर्द्धन प्रशिक्षण का आयोजन

जागो फाउंडेशन एवं क्राई कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय क्षमता वर्द्धन प्रशिक्षण का आयोजन

जागो फाउंडेशन एवं क्राई कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय क्षमता वर्द्धन प्रशिक्षण का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जागो फाउंडेशन एवं क्राई कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय क्षमता वर्द्धन प्रशिक्षण का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय खंडीहा ,गिरिडीह में किया गया । उक्त प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

परियोजना समन्वयक सरोजित कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा सभी विद्यालय स्तर पर विद्यालय प्रवंधन समिति का गठन किया गया है। जिन समितियों के देखरेख में विद्यालय विकास , सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विभिन्न तरह के बच्चों को मिलने वाले सुविधाओं को उपलब्ध कराने में SMC का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक माह के25 तारीख को SMC की बैठक निर्धारित है, जिसमें संस्था चाहती है कि बैठक में शत प्रतिशत समिति की सदस्यों की उपस्थिति हो। जो बच्चे क्षिजीत वाम अनियमित है उन बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा जो अभिभावक घरेलू कार्यो में लगा देते है उन्हें प्रेरित करने की जरूत है ताकि वे अपने बच्चों को विद्यालय नियमित भेजे। साथ ही उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी का कुप्रभाव बच्चों पर कैसे पड़ता है, उसके लिए क्या कानूनी प्रावधान है तथा सामूहिक रूप से रोक लगा सके इस पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा किये।

प्रशिक्षण सत्र में महेंद्र दास ने कहा कि विद्यालय प्रवंधन समिति की बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। विद्यालय में अनियमित एवं छीजित एवं बाल मजदूरी में लगे बच्चों का पहचान कर शिक्षक के सहयोग से नियमित करने की जरूरत है। विद्यालय प्रवंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षको के बीच तालमेल होना चाहिए। अभिभावकों एवं माता-पिता के साथ सम्पर्क स्थापित कर अनियमित बच्चों को नियमित करने की प्रयास किया जाय। विद्यालय विकास योजना के अनुसार कार्य का संपादन करने के प्रति सभी विद्यालय प्रवंधन समिति के लोग सहमत हुए तथा विद्यालय विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की सहमति बनी।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रीना कुमारी ने कहा कि हमारे विद्यालय में जब से विद्यालय प्रवंधन समिति की नियमित बैठक एवं सभी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है तबसे विद्यालय का विकास स्पस्ट देखा जा सकता है। शिक्षक एवं SMC के आपसी तालमेल एवं निर्णय के अनुसार कार्य किया जाय तो बच्चों की नामांकन, उपस्थिति, ठहराव एवं बच्चों को शैक्षणिक विकास बेहतर हो सकेगा।

प्रशिक्षण में अध्यक्ष मो0 हाकिम, सदस्य भूषण कुमार दास,नरेश दास, पिंकी देवी, लीलावती देवी,नीतू कुमारी,राजू दास, रजिया खातून इत्यादि।

Related Articles

Back to top button