Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोटका ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राएं को डिजिटल शिक्षा दिलाने , प्रोजेक्ट शिक्षा बेंगलुरु के संस्था ने कालिकापुर नेताजी सुभाष चंद्र उच्च विद्यालय में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया।

पोटका ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राएं भी अब डिजिटल शिक्षा पा सकेंगी। छात्रों के इस सपने को पूरा किया है बंगलुरू की स्वयं सेवी संस्था प्रोजेक्ट शिक्षा ने। प्रोजेक्ट शिक्षा बंगलुरू की संस्था ने क्षेत्र के नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय कालिकापुर में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया।

पोटका ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राएं को डिजिटल शिक्षा दिलाने , प्रोजेक्ट शिक्षा बेंगलुरु के संस्था ने कालिकापुर नेताजी सुभाष चंद्र उच्च विद्यालय में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राएं भी अब डिजिटल शिक्षा पा सकेंगी। छात्रों के इस सपने को पूरा किया है बंगलुरू की स्वयं सेवी संस्था प्रोजेक्ट शिक्षा ने। प्रोजेक्ट शिक्षा बंगलुरू की संस्था ने क्षेत्र के नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय कालिकापुर में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि अंजुला चावला ने कंप्यूटर लैब में डिजिटल शिक्षा के लिए 10 लैपटॉप वितरित किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि आज कंप्यूटर युग का समय है। ऐसे में कंप्यूटर शिक्षा के बिना पढ़ाई अधूरी रह जाएगी। नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय कालिकापुर के छात्र छात्राओं में टैलेंट है। यह इनके वार्षिक परीक्षा परिणाम से साबित होता है। विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा के लिए संसाधन की कमी को देखते हुए हमारी संस्था ने लैपटॉप देकर छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का एक पहल किया है।

उन्होंने कहा कि इस नेक काम में ग्रोथ संस्था सहयोगी की भूमिका निभाया है। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डा.हिमांशु भकत, रामचंद्र चुटानी, प्रिंसिपल नेहार रंजन भकत,डा.विकास चंद्र भकत,ग्रोथ संस्था से दर्शना,अमरिक सिंह,तारो सोरेन, शिक्षक कुश सरदार,संजू सरदार, समरेंद्र पुरान,नुपूर भकत, देवाशीष पाल,संजू हांसदा, गणेश कुमार भकत, रामकृष्ण पाल, अजीत कुमार भकत सहित सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button