
संयुक्ता न्यूज डेस्क
बरकट्ठा – प्रखंड के दिब्य कल्याण आश्रम में विधायक अमित कुमार यादव के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया।होली मिलन समारोह कार्यक्रम में विधायक अमित कुमार यादव विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ होली मनाई और भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया। क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों का त्योहार मनाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक ने कार्यकर्ताओं व लोगों को अबीर गुलाल लगाकर रंगों के त्योहार की खुशियां बांटी और शुभकामनाएं दी।समारोह में फगुवा के गीतों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया।विधायक पारंपरिक गीत गाये एवं जमकर झूमे और होली का आनंद उठाया



