जमुआ में अवैध हथियारों के साथ 7अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 3 देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस
जमुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जमुआ में अवैध हथियारों के साथ 7अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 3 देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पपरवाटांड़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 3 जनवरी 2026 को ग्राम भगतडीह में आपसी विवाद के दौरान अवैध हथियार से फायरिंग की घटना सामने आई थी,

जिसमें राम साव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। मामले में जमुआ थाना कांड संख्या 03/2026 के तहत BNS 2023 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में 5 जनवरी की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर जमुआ-बिरनी मुख्य मार्ग के समीप वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के क्रम में कार सवार युवकों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से कुल 3 देसी पिस्टल, 23 जिंदा कारतूस, 4 मैगजीन, घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की कार और 2 मोबाइल फोन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम साव, विजय साव, संजय कुमार उर्फ संजय मंडल और पंकज यादव उर्फ कारू यादव अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा नारायण मंडल राजकुमार मंडल के रूप में हुई है। सभी आरोपी गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।
इस सफल कार्रवाई में जमुआ, बिरनी और पचंबा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने इसे जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है। इस छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक जमुआ प्रदीप कुमार दास पुलिस अवर निरीक्षक विभूति देव पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार बरकट्ठा ओपी प्रभारी अमन कुमार नवाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार वेद प्रकाश पांडे सुमित कुमार सिंह जोधन कुमार राजेश गोप संदीप करमाली दिनेश यादव टेकलाला प्रसाद वर्मा मौजूद थे



