Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पोटका में जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) जमशेदपुर के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका में बाल अधिकार,व्यक्तिगत सुरक्षा,बाल विवाह की रोकथाम एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पोटका में जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) जमशेदपुर के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका में बाल अधिकार,व्यक्तिगत सुरक्षा,बाल विवाह की रोकथाम एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों,सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं अनुचित व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में DLSA की ओर से लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) श्रीमती रंजना पांडेय,CDPO विभाग की प्रतिनिधि श्रीमती शांति देवी,पुलिस प्रशासन पोटका से ASI श्री कर्मू राम,विद्यालय की वार्डन श्रीमती रूमा हलधर,वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती ज्योति कुमारी तथा लीगल लिटरेसी क्लब की समन्वयक सुचित्रा कुमारी उपस्थित रहीं।

इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं पीएलवी की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के साथ प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकालकर की गई।बच्चों ने विभिन्न नारों के माध्यम से सुरक्षित बचपन,बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर LADC श्रीमती रंजना पांडेय ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के प्रावधानों,बाल अधिकारों तथा कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों को किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने तथा उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।पोटका पुलिस प्रशासन के ASI श्री कर्मू राम ने बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग,साइबर अपराध,ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा इंटरनेट पर निजी जानकारी साझा करने से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूक किया।वहीं CDPO विभाग की प्रतिनिधि श्रीमती शांति देवी ने बाल विवाह की रोकथाम,इसके दुष्परिणामों तथा बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

बच्चों की रचनात्मकता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता,क्विज प्रतियोगिता,नारा लेखन प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बाल सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में पीएलवी चयन कुमार मंडल,डोबो चाकिया,छाकू माझी,ललिता पुरान,मीरा मुंडा,ज्योत्सना गोप,गौतम सरदार,राजेश महाली,मकरो कर्मकार,सबिता सोरेन, कुरुमिता मुर्मू,अभिषेक उपाध्याय एवं सूरज कुमार सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं विद्यालय समुदाय को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण,शिक्षा,सम्मान एवं कानूनी संरक्षण प्राप्त होना चाहिए।सुरक्षित बचपन अभियान बच्चों को जागरूक बनाने तथा बाल संरक्षण के प्रति विद्यालय एवं समाज की जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Back to top button