Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन ।

पी.डब्ल्यू.डी. स्थित जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन

जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन ।

हजारीबाग: कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग : पी.डब्ल्यू.डी. स्थित जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन
पी.डब्ल्यू.डी. स्थित जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज में आज भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) द्वारा एक महत्त्वपूर्ण कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आर.बी.आई. रांची शाखा की प्रबन्धक सुश्री रेशमी प्रिया रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र, विशेषकर भारतीय रिज़र्व बैंक में उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में विस्तृत एवं सरल रूप से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान रेशमी प्रिया मैडम ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक देश की वित्तीय प्रणाली का केन्द्रबिन्दु है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर.बी.आई. किस प्रकार मौद्रिक नीति का संचालन करता है, मुद्रा प्रबंधन करता है, बैंकों का नियमन करता है तथा आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे किस प्रकार आर.बी.आई. में अधिकारी, सहायक तथा अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा चयन प्रक्रिया किस प्रकार होती है।

कार्यक्रम में मनी वाइज सी.एफ.एल. (स्वाधार फिनएक्सेस) से जिला प्रभारी मनोहर मुरारी एवं सी.एफ.एल. इंचार्ज राकेश कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने अत्यन्त उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सही उत्तर देने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान वितरण महाविद्यालय के संचालक श्री शंभू कुमार तथा पैरामेडिकल एवं नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष, श्रीमती अनिता कुमारी द्वारा किया गया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सम्मानित विद्यार्थी —

शिया,करण,सिया,स्तुति,प्रेम,सोनू,हिमांशु कुमार, छोटी कुमारी l
इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय रिज़र्व बैंक और बैंकिंग क्षेत्र की गहरी समझ प्रदान की, साथ ही उनमें नए अवसरों को पहचानने और अपनाने की प्रेरणा भी जगाई। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के कारण यह कार्यक्रम अत्यन्त सफल एवं प्रभावशाली रहा।

Related Articles

Back to top button