विधायक ने विधालय भवन का किया शिलान्यास।
चलकुशा प्रखंड के पी एम श्री उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय चौबे में चार कमरा अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव,जिप सदस्य सविता सिंह प्रमुख नितू कुमारी मुखिया कुमार अंशु ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर एक नारियल फोड़कर किया।

विधायक ने चौबे विधालय भवन का किया शिलान्यास।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के पी एम श्री उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय चौबे में चार कमरा अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव,जिप सदस्य सविता सिंह प्रमुख नितू कुमारी मुखिया कुमार अंशु ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर एक नारियल फोड़कर किया।

इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व उप प्रमुख दुर्गा यादव ने किया।विधालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति को देखते हुए। कक्षा की कमी थी।जिसे देखते हुए भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा रहा है। वहीं विधायक श्री यादव ने कहा कि विधालय की चारदीवारी भी बहुत जल्द पूर्ण कराया जाएगा।
जिससे खास कर जिप सदस्य सविता सिंह ने कहा कि चारदीवारी कार्य होने पर खास कर छात्राओं को राहत मिलेगी। एवं सुरक्षित रहेगी। इस कार्यक्रम में कनिये अभियंता अर्जुन मंडल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुबोध चौधरी उप मुखिया प्रतिनिधि भुनेश्वर स्वर्णकार वार्ड सदस्य कंचन देवी प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष चौधरी, प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र गौड़ अशोक यादव,
मथुरा यादव गौरी शंकर ठाकुर पूर्व शिक्षक दामोदर पांडेय, राजेंद्र साव, वीरेंद्र चौधरी, बालमुकुंद चौधरी, द्वारका चौधरी राजेश कुमार, खिरोधर राणा दिवाकर मिस्त्री, धीरज सोनी, किशुन चौधरी एवं स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



