Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सीएमएसआई मुगमा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक इसीएल मुगमा क्षेत्र के सेंट्रलपुल साइडिंग में जयदेव पात्रो की अध्यक्षता में हुई.

निरसा सीएमएसआई मुगमा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक इसीएल मुगमा क्षेत्र के सेंट्रलपुल साइडिंग में जयदेव पात्रो की अध्यक्षता में हुई

सीएमएसआई मुगमा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक इसीएल मुगमा क्षेत्र के सेंट्रलपुल साइडिंग में जयदेव पात्रो की अध्यक्षता में हुई.

निरसा : सीएमएसआई मुगमा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक इसीएल मुगमा क्षेत्र के सेंट्रलपुल साइडिंग में जयदेव पात्रो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं व प्रबंधन के मजदूर विरोधी रवैया के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.

इस दौरान इसीएल सेंट्रलपुल शाखा कमेटी सहित असंगठित मजदूरों का अलग कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष गोपाल राय, उपाध्यक्ष योगेश्वर माझी, सचिव जनता मल्लिक, सहसचिव मंगल मझियाइन व बालिका गोप, कोषाध्यक्ष कालोमुनी बाउरीन व संतोष बाउरी, मंटु कर्मकार, सीताराम चौहान, विजय नोनिया को सदस्य बनाया गया. वहीं केटीपीएस सेट्रलपुल साइडिंग में कार्यरत असंगठित मजदूर मनोज कुमार जयसवाल को अध्यक्ष, अशोक महतो उपाध्यक्ष, सिंकंदर राय सचिव, अशोक राय सहसचिव व नेपाल पात्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. मौके पर कार्तिक दत्ता, मधु गुरू, संजय पाल्लित, सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button