जे एल के एम के नेता भ्रष्टाचार पर अपना पक्ष रखें–झारखंड मुक्ति मोर्चा।
झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(जे एल के एम) द्वारा पोटका मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को एक नॉटंकी करार दिया है।

जे एल के एम के नेता भ्रष्टाचार पर अपना पक्ष रखें–झारखंड मुक्ति मोर्चा।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(जे एल के एम) द्वारा पोटका मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को एक नॉटंकी करार दिया है। इस संबंध में.झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा गुरुवार को हाता विधायक कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि पोटका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले जे एल के एम पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व मुखिया भागीरथी हांसदा के विरुद्ध भ्रष्टाचार के कई आरोप है। सर्वप्रथम वे स्वयं का जबाब जनता को दे। झामुमो द्वारा आरोप लगाया गया कि पोटका प्रखंड में वर्ष 2018 में शौचालय निर्माण में बड़े स्तर पर घोटाले का मामला सामने आया था उस समय माटकु पंचायत के मुखिया भागीरथी हांसदा थे। जो आज जे एल के एम में जुड़े हैं।
इन पर 118 शौचालय निर्माण में राशी गबन का आरोप लगा था। क्या उन्होंने सभी शौचालय को पूर्ण कर दिया, अगर कर दिया तो वे उनका फ़ोटो सार्वजनिक करे ,अगर नही बना तो क्या उसने सरकारी राशि को सरेंडर कर दिया, इसका जबाब भी वे जनता को दे ।.उन्होंने कहा कि इसके अलावे वर्ष 2022 में हुए पंचायत चुनाव में भागीरथी हांसदा की धर्मपत्नी जो पश्चिम बंगाल की है, वे चुनाव में गलत तरीका से जाति प्रमाण पत्र पोटका प्रखंड से बनाकर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ ली , जबकि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में बनाये गए नियमानुसार पूरे भारत मे पत्नी का जाति प्रमाण पत्र मायके से ही बनने का प्रावधान है।
इस पर भी वे जबाब दे। भागीरथी जी अपनी पत्नी का दस्तावेज दिखाए की किस दस्तावेज के आधार पर वे चुनाव लड़ आरक्षण का लाभ उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक ले
प्रेस वार्ता में उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी नेता बबलू चौधरी, केंद्रीय सदस्य सह पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भूबनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष चक्रधर महतो, कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल, संगठन सचिव बिरेन पत्रों, रमेश सोरेन, श्याम चरण सरदार, दिलीप सोरेन, धनीराम सोरेन, उप मुखिया ओम गुप्ता, मोहम्मद जमाल, लालबाबू पठान,हराधन मुंडा,सालखान हेंब्रम,पिनाकी नायक, अफसर अली उपस्थित रहे।


