Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिजॉर्ट में बनाए गए गांडेय विधानसभा के प्रधान चुनावी कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया

सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिजॉर्ट में बनाए गए गांडेय विधानसभा के प्रधान चुनावी कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया

 

सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिजॉर्ट में बनाए गए गांडेय विधानसभा के प्रधान चुनावी कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिजॉर्ट में बनाए गए गांडेय विधानसभा के प्रधान चुनावी कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी दिलीप वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक उषा देवी समेत गांडेय विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हैं पूरी तत्परता से कार्य करने को कहा। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहचाने और झारखंड सरकार की नाकामी को बताने का कार्य कहने को कहा। कहा की कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी मजबूती है और कार्यकर्ता के बदौलत ही जीत हासिल होता है। कहा कि निश्चित तौर पर गांडेय विधानसभा चुनाव एनडीए की झोली में जाएगी। क्योंकि यहां के एक-एक कार्यकर्ता जान चुके हैं कि हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार ने जनता को ठगने और छलने का काम किया है। मीडिया को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और कार्यकर्ता इस बट वृक्ष का एक-एक शाखा है। इन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनीतिक में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

इस सम्मेलन में कई पार्टियों को छोड़कर नेताओं ने भाजपा का दामन थामा जिसे पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया वही मौके पर भागीरथ मंडल ,बैद्यनाथ वर्मा, विश्वनाथ वर्मा रामप्रसाद यादव प्रवीण चौधरी ,केदार हाजरा ,कालेश्वर वर्मा, मनीष वर्मा,पिंकी देवी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button