Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विभिन्न स्थानों में आयोजित मां मनसा पूजा में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना।

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां मनसा पूजा-अर्चना कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए।

विभिन्न स्थानों में आयोजित मां मनसा पूजा में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां मनसा पूजा-अर्चना कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां मनसा की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

डोमजुड़ी में मां मनसा की पूजा-अर्चना

डोमजुड़ी में आयोजित मां मनसा पूजा कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां मनसा की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी परिवार स्वस्थ एवं खुशहाल रहें।

कुलडीहा के कोचा-कुली मंदिर में की पूजा

कुलडीहा स्थित कोचा-कुली मंदिर में आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर भी विधायक ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां मनसा से प्रार्थना की।

बागमारा में प्रसंजीत दास के घर पहुंचे विधायक

बागमारा ग्राम निवासी प्रसंजीत दास के घर आयोजित मां मनसा पूजा में भी विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने मां मनसा की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र के लोगों के सुख-शांति और समृद्ध जीवन की कामना की।

धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती है सामाजिक एकजुटता : विधायक

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। हमारी परंपराएं और आस्था हमारी पहचान हैं, इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मां मनसा से पोटका विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button