Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में कन्या सभा का आयोजन, छात्राओं ने पोषण, सड़क सुरक्षा व आत्मरक्षा का दिया संदेश

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में शुक्रवार को आर्यभट्ट सदन के तत्वावधान में भव्य कन्या सभा का आयोजन किया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में कन्या सभा का आयोजन, छात्राओं ने पोषण, सड़क सुरक्षा व आत्मरक्षा का दिया संदेश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में शुक्रवार को आर्यभट्ट सदन के तत्वावधान में भव्य कन्या सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रमुख सरिता कुमारी के निर्देशन में आयोजित इस सभा में छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा षष्ठ की छात्राओं द्वारा मासिक गीत एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद कक्षा सप्तम की छात्राओं ने फल एवं सब्जियों के पोषक तत्वों और उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। कक्षा अष्टम की छात्राओं ने सूखे मेवे एवं मसालों के उपयोगी गुणों पर प्रकाश डाला। वहीं कक्षा नवम की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया, जबकि कक्षा दशम की छात्राओं ने आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मविश्वास की जानकारी आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। शिक्षकों एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से कन्या सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button