Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

ब्लड की कमी से जूझ रहा गिरिडीह रक्त केंद्र थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को हो रही परेशानी

गिरिडीह सदर अस्पताल स्थित जिले के एकमात्र रक्त केंद्र में ब्लड की कमी हो जाने से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।

ब्लड की कमी से जूझ रहा गिरिडीह रक्त केंद्र थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को हो रही परेशानी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह सदर अस्पताल स्थित जिले के एकमात्र रक्त केंद्र में ब्लड की कमी हो जाने से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस के चेयरमेन व रक्त केंद्र के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि नगर निगम चुनाव के साथ लगातार पर्व त्योहारों के कारण रक्तदान शिविर के आयोजन पर असर पड़ा है।

इस कारण रक्त केंद्र में ब्लड की काफी कमी हो गई है, जिससे आम जरूरतमंदों के साथ थैलेसीमिया व सिकल सेल एनीमिया पीड़ित लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आम रक्तदाताओं के सहयोग से अत्यंत जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है पर यह पर्याप्त नहीं है। श्री कुमार ने सामाजिक संगठनों व विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ रक्तदाता संगठनों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने की अपील की है ताकि समय पर जरूरतमंदों को रक्त की आपूर्ति कर राहत पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button