Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
चलकुशा थाना में मिलाद-उन-नबी त्योहार को लेकर की गई शांति समिति की बैठक।
चलकुशा थाना परिसर में ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार ने किया.

चलकुशा थाना में मिलाद-उन-नबी त्योहार को लेकर की गई शांति समिति की बैठक।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा थाना परिसर में ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार ने किया. संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी ने किया

बैठक मुख्य रूप से जिप सदस्य सविता सिंह उपस्थित थी. थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी विश्व को शांति का संदेश देता है, सभी लोग मिलकर शांति सद्भाव के रूप में मनाए त्योहार को लेकर प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है

किसी भी तरह का अफवाह फ़ैलाने वाले पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, समाजसेवी बसंत पांडेय, तफजूल हुसैन, अजमल हुसैन आदि लोग मौजूद थे.



